उत्साहित समर्थकों ने निकाला जुलूस, पुलिस ने भेजा जेल

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

फतेहपुर, बाराबंकी। कस्बे में विजय जुलूस निकाल कर नारेबाजी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर आधा दर्जन लोगों को जेल भेजा गया है। शनिवार शाम नगर पंचायत अध्यक्ष पद के जीते प्रत्याशी के समर्थन में तमाम लोगों ने धारा 144 का उल्लंघन कर भीड़ की शक्ल में जुलूस निकाला था। जिसमें राष्ट्र विरोधी नारे लगाने का वीडियो वायरल हुआ था। देर रात तक बड़ी संख्या में लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस की जांच में वीडियो फर्जी पाया गया। इस संबंध में फतेहपुर चौकी प्रभारी सुधीर यादव की तहरीर पर देर रात अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले में निजामुद्दीन 28 वर्ष निवासी नालापार दक्षिणी, मो0 फरीद 23 वर्ष नसीर मार्केट, शादाब 21 वर्ष निवासी पचघरा व कामिल 21 वर्ष निवासी मछली मंडी, को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उधर ग्राम दडियामऊ में शरद चौहान 35 वर्ष व अब्दुल हसीब 28 वर्ष के बीच नारेबाजी को लेकर विवाद हुआ। इनके विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सभी आरोपितों को जेल भेजा है।  मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

Don`t copy text!