जीवोत्थान सेवा समिति ने घायल नीलगाय का कराया इलाज जीव रक्षा करना मानव धर्म है : आशीष सिंह
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेही घाट, बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के तहसील रामसनेही घाट अंतर्गत ग्राम पंचायत छंदवल के ग्राम ककरहा में मंगलवार को एक नीलगाय घायल अवस्था में पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता व जीवोत्थान सेवा समिति से आशीष सिंह ने त्वरित संज्ञान लेते हुए वन विभाग रामसनेही घाट को सूचित कर , चिकित्सक टीम मय स्वयं टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर नीलगाय का इलाज कराया। नीलगाय को काफी घाव था और उस घाव में काफी कीड़े भी पड़ गए थे, जिसे पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ० रामसनेही ने उसका समुचित इलाज किया। इलाजोपरांत नीलगाय को आशीष सिंह द्वारा वन विभाग को सुपुर्द कर उसे वन बीट रामसनेही घाट में उसकी सुरक्षा और देखभाल के लिए वाहन के माध्यम से रवाना किया। आशीष सिंह ने कहा कि जीवों की रक्षा करना हर एक इंसान का नैतिक कर्तव्य है। जीव रक्षा करना मानव धर्म है। समिति के अध्यक्ष विवेक सिंह ने वन विभाग की टीम व पशु चिकित्सक डॉ रामसनेही की इस नेक कार्य में सहयोग के लिए प्रशंसा की। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार यादव, सचिन यादव, सम्राट, वन विभाग से राजेश व जगत बहादुर सिंह मौजूद रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

