आईसीएसई नतीजों में छाए किंग जॉर्ज कॉलेज के मेधावी 10वीें में वानिया, कामख्या, अमीना और 12 वीं में समीर, फरेहा व अमृतांश ने छुआ आसमां
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। रविवार को दोपहर बाद आईसीएसई (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन) की तरफ से 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें नगर के किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज की 10वीं की छात्रा वानिया ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान पाया। वहीं कामख्या ने 93.2 प्रतिशत और अमीना ने 93.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया। जबकि 12वीं में समीर शर्मा ने 94.5, फरेहा ने 93.75, अमृतांश तिवारी ने 93.5 व मोहम्मद हसन ने 92.3 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा, तीसरा, चौथा व पांचवां स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज के मेधावियों नेे टॉप 5 में जगह बनाई। होनहारों के टॉपर बनने पर स्कूल में जश्न का माहौल रहा। अभिभावकों के साथ शिक्षकों ने उनको मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्कूल के मेधावियों के प्रदर्शन से स्कूल परिवार गदगद है। परीक्षा परिणाम जारी होने पर बच्चों के साथ अभिभावकों में भी खासा उत्साह रहा। स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट बनने पर स्कूल संचालक ने भी राहत की सांस ली है।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

