स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी भाकियू: रामबरन किसान नेता स्व. महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किया याद

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की प्रथम वर्षगांठ व महात्मा महेन्द्र सिंह टिकैत की 12वीं पुण्यतिथि जिला पंचायत सभागार में मनाई गई। जिसमें संगठन के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमें अम्बुज वर्मा को युवा मण्डल मीडिया प्रभारी व धीरेंद्र कुमार को बंकी ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों ने महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के किसान बलिदान को याद किया और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया आज जिला पंचायत सभागार में संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामबरन वर्मा ने कहा कि आज किसान जनपद का किसान विभिन्न समस्याओं से त्रस्त है। नहरों में पानी नहीं आ रहा है और मेंथा की फसल सूख रही है। जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। महात्मा टिकैत जी का अनुसरण करते हुए संगठन किसानों की हरसंभव लड़ाई लड़ेगा। जिला प्रवक्ता सनत वर्मा ने कहा कि शासन द्वारा किराया ना बढ़ने का शासनादेश भी जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए यदि उचित निर्णय नहीं लिया तो जिला मुख्यालय पर जिला उद्यान अधिकारी के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। युवा मंडल अध्यक्ष कपिल वर्मा ने बताया कि जनपद में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत ही दयनीय है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जल्द ही जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करेगी। इस अवसर पर मुख्यरूप से जिला महासचिव चौधरी कमालुद्दीन जिला उपाध्यक्ष सुधाकर वर्मा उस्मान रामू वर्मा, राहुल वर्मा संतोष सिंह सोनू एडवोकेट, कुलदीप यादव,मुन्ना सैफ, संदीप वर्मा कुवंर बहादुर सिंह मुकुन्दीलाल आदि लोग उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!