फतेहपुर, बाराबंकी। रेलवे क्षेत्र के ग्राम पट्टी के पास एक युवक कान मे लीड कराकर ट्रैक पार कर रहा था। तभी अचानक आई ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गईं। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना थाना फतेहपुर क्षेत्र के पूरे गुलाम पट्टी मजरे रसूलपनाह की है। जहां पर स्थानीय निवासी रंजीत कुमार (22) पुत्र महादेव सोमवार की शाम गांव के निकट से गुजरी रेलवे ट्रेक की ओर किसी काम से गया था, और उसने कान मे लीड लगाये हुए था। इस दौरान रेलवे ट्रेक पार करते समय बुढवल की ओर से आ रही मालगाडी की चपेट मे आ गया, जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही घरवालों में चीख पुकार मच गयी। वही ग्रामीणों ने इसकी सूचना जीआरपी बुढवल पुलिस को दी मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

