दहेज की मांग को लेकर तोड़ी शादी, मुकदमा दर्ज

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

फतेहपुर, बाराबंकी। थाना क्षेत्र के गांव में दहेज की मांग न पूरी किये जाने को लेकर लडके पक्ष वालों ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिस पर वधू पक्ष के लोगो ने वर पक्ष के सात लोगो पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कसियापुर का है। जहां पर स्थानीय निवासी रामदयाल की पुत्री रूबी का विवाह ग्राम देवरिया थाना महमूदाबाद निवासी इन्द्रेष के साथ होना तय हुआ था। लड़की पक्ष का आरोप है कि तिलक व बरीछा होने के पश्चात विवाह की तिथि 15 मई तय हुई थी। इस बीच वर पक्ष ने दहेज में दो लाख रूपये व बुलेट गाडी की अतिरिक्त मांग कर दी। जिस पर मांग पूरी न होने के कारण वर पक्ष शादी करने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने लड़की की परिजनों की तहरीर के आधार पर इन्द्रेष, गोबरे, नीरज, गुड्डू, मंजू देवी समेत सात लोगो के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी डी के सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!