विद्युत विभाग की छापेमारी में दर्ज हुआ मुकदमा, मचा हड़कंप
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
फतेहपुर, बाराबंकी। बिजली विभाग की टीम ने कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान कई लोगों को बिजली चोरी करते पाया गया। विभाग के उपखंड अधिकारी ने बताया कि छरू लोगो के विरूद्ध विधुत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बिजली बिल बकाया होने पर 136 लोगों के कनेक्शन काटे विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से बकायेदारों मे हडकम्प मचा हुआ है। विद्युत उपखंड अधिकारी सर्वेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी की। जिसमें कस्बे के मोहल्ला काजीपुर, पटेल नगर, मातामाली बाग, नालापार उत्तरी ग्राम गोपालपुर, लच्छीपुर, साढेमऊ, टेडवा में छापेमारी की गई। इस दौरान करीब चार सौ घरों के विद्युत कनेक्शन की सघन जांच भी की गई। इस दौरान 136 उपभोक्ताओं के विद्युत बिल बकाया होने पर उनके कनेक्शन काटे गए वही बिजली चोरी के आरोप में छह लोगो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। छापेमारी के दौरान 86 उपभोक्ताओं से करीब 1 लाख 37 हजार रुपए का बकाया विद्युत बिल भी वसूला गया। इस संबंध में एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग की टीम द्वारा ग्रामीण व कस्बे के कई मोहल्ला में छापेमारी की गई। मुकदमा दर्ज करने के साथ बकायेदारो के कनेक्शन भी काटे गये। और आगे उपभोक्ताओं से बिजली न चोरी करने व समय से बिल जमा करने की अपील भी की। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

