डेंगू की रोकथाम के लिएघर से करें शुरूआत: सीएमओ राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर रैली व गोष्ठी का आयोजन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जनपद में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीएमओ अवधेश यादव ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गाे से होते हुए सीएमओ कार्यालय के आरसीएल सभागार में एक गोष्ठी के रूप में परिवर्तित हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश यादव ने बताया कि डेंगू रोग की रोकथाम एवं बचाव में जागरूकता की सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने बताया कि डेंगू की रोकथाम एवं बचाव के लिए सभी जनमानस को क्या करें उसके बारे में जागरूक किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होने कहा कि डेंगू रोग मच्छर जनित रोग है, जो साफ पानी में पैदा होने वाले मच्छरों के कारण होता है। इसे रोकने के लिए सभी जनमानस को अपने घर से ही पहल करनी होगी। सप्ताह में एक दिवस सभी लोगों को अपने घर एवं उसके पास आस-पास जमे साफ पानी वाले सभी स्थानों जैसे गमलें, घर की छत पर पड़े कबाड़, रेफ्रिजरेटर, ड्रेन, कूलर, पानी के टैंक, गमले, पशु-पक्षियों के पीने वाले पात्र, नारियल की खोल, प्लास्टिक के गिलास, बोतल, खराब टायर एवं अन्य निष्प्रयोज्य सामग्री को समाप्त किये जाने के लिए जन जागरूकता अभियान पर जोर दिया जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सभी अपर एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला जिला मलेरिया अधिकारी अविनाश कुमार, फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी नीलम द्विवेदी, सहायक मलेरिया अधिकारी, मलेरिया निरीक्षक, फाइलेरिया निरीक्षक सहित आदि कर्मचारी मौजूद रहे।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!