समूह सखी ने बैंक मैनेजर पर छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। कस्बा म्याऊं निवासी एक महिला ने एक बैंक के मैनेजर पर छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। समूह सखी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं समूह की महिलाओं ने बैंक गेट पर जमकर हंगामा किया। कस्बा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह एनआरएलएम विभाग में समूह सखी के पद पर कार्यरत है। समूह सखी के पद पर कार्यरत महिला बैंक में बैठकर समूह से जुड़ी महिलाओं का काम निपटाती है। वहीं महिला का आरोप है कि बैंक मैनेजर कई दिनों से उस पर गलत नजर बनाये हुए थे। वह कई बार अंदर आने को कह चुके हैं। विरोध करने पर मैनेजर ने महिला को गालियां दे दी।
कल मंगलवार दोपहर वह बैठी काम कर रही थी कि बैंक मैनेजर आये और उसका हाथ पकड़कर कहने लगे कि चलो अंदर बैंठकर काम करना। मामले की सूचना पर दर्जनों समूह की महिलाएं बैंक पर पहुंच गयी और समूह सखी के साथ गेट पर हंगामा करने लगी। समूह सखी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दातागंज क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि समूह सखी द्धारा तहरीर दी गयी है। जिसकी जांच करायी जा रही है। अगर बैंक मैनेजर ने इस तरह की हरकत की है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम जांच कर रही है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!