समाजवादी युवजन सभा ने किया शीला वर्मा का स्वागत
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। मंगलवार को समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन की अगुवाई में समाजवादी युवजनसभा की नगर कमेटी व युवजनसभा के 29 वार्डों के अध्यक्षों द्वारा ऐतिहासिक मतों से नगर पालिका परिषद, नवाबगंज, बाराबंकी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती शीला सिंह वर्मा का उनके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र वर्मा, निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड दानिश सिद्दीकी एडवोकेट, पूर्व सभासद प्रदुम्न यादव, पूर्व सभासद प्रत्याशी शारिक़ अहमद एवं छात्रसभा नि. जिलाध्यक्ष आकाश यादव, ज्ञानजय यादव ष्सोनूष् एडवोकेट, अमित पांडे, मो मेराज, रिंकू विश्वकर्मा, प्रशांत गुप्ता, अनिरुद्ध यादव, संदीप यादव, शाज़िल राइन, जी.एन. ख़ान आदि प्रमुख लोगों की उपस्थिति में फूल मालाओं एवं गुलदस्ता भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती शीला सिंह वर्मा ने सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं आशीष सिंह आर्यन नि. जिलाध्यक्ष युवजन सभा के साथ उनकी वार्ड अध्यक्षों व समस्त पदाधिकारियों की टीम का चुनाव में किए गए समर्पण, निष्ठा एवं संघर्ष के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

