भाकियू नेता आशु चौधरी को बनाया पूर्वांचल का प्रभारी भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरनाम सिंह वर्मा ने घोषणा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। किसानों के हितों की हमेशा आवाज बुलंद करने वाले किसान नेता आशु चौधरी को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा द्वारा पूर्वांचल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। गौरतलब हो कि श्री चौधरी इसके पहले भारतीय किसान यूनियन के लम्बे समय से प्रदेश प्रभारी थे, जिन्होंने अपने निजी कारणों के चलते 14 मई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अगले ही दिन भाकयू अराजनैतिक गुट के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा द्वारा आशु चौधरी को अपने संगठन का पूर्वांचल का प्रभारी नियुक्त करते हुए उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही बताते चले कि श्री चौधरी हमेशा ही किसानों की आवाज व उनके हक के लड़ाई लड़ते चले आये है, यही कारण है प्रदेश में उनकी एक पहचान है और उनकी गिनती बड़े किसान नेताओं में होती है और ये हमेशा ही भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर रहते है और भ्रष्टाचार के भी आवाज उठाते चले आये है। मूल रूप से बाराबंकी के रहने वाले आशु चौधरी किसानों की हक की लड़ाई को अपनी प्राथमिकता बताते है कही पर भी किसानों का शोषण होता है, तो वो किसानों की आवाज उठाने व किसानों को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं बाकी रखते है इसके लिए भले ही क्यों ना उन्हें आंदोलन करना पड़े। श्री चौधरी ने प्रदेश ने बताया कि भाकयू अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा द्वारा हमें जो एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका हम पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वाहन करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता होंगी। उनके द्वारा कहा गया कि किसानों की आवाज को हमेशा आगे भी इसी तरह बुलंद करते रहेंगे। नवनियुक्त पूर्वांचल प्रभारी भाकयू अराजनैतिक आशु चौधरी ने बताया कि नई शिक्षा आरक्षण नीति जो लागू हुई है उसमें समाजिक व आर्थिक रूप से गरीबों पात्रों को लाभ मिल सके इसके लिए सरकार को इस ओर ध्यान आकर्षित करना चाहिए। इसके अलावा सरकार की जो भी किसानों के लिए चलाई गई लाभकारी योजनाएं व नीतियां है उसको लेकर किसानों को जागरूक भी करेंगे। इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन (आराजनैतिक) के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिंह वर्मा द्वारा आशू चौधरी को उत्तर प्रदेश प्रभारी (पूर्वांचल) के साथ सरजीत पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शारदा पटेल को ज़िला उपाध्यक्ष लखनऊ सहित अन्य बड़ी संख्या में लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

