पट्टेदार किसानों को नहीं मिल रहा कब्जा
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
रामनगर, बाराबंकी। तहसील रामनगर के देवरिया गाँव मे किसानो ने सरकार द्वारा पट्टे पर दी गई जमीन को नपवाकर कब्जा दिलाने की मांग की थी मगर अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है। पट्टेदार परेशान घूम रहे है। दर्जनों किसानो ने दिए गए प्रार्थना पत्र मे कहा था कि उन्हे सरकार द्वारा खेती के लिए कृषि जमीन का पट्टा दिया गया था जो नदी किनारे थी।सरयू नदी बढ़ी और खेती की जमीन में पानी ही पानी हो गया। अब नदी दूर चली गई है तो खेती योग्य जमीन खुली है लेकिन कौन कंहा जमीन जोते बोए यह समस्या बनी है। ऐसे मे लेखपालों की टीम बनाकर जमीन की नाप करवाते हुए कब्जा दिलाने की जरूरत बनी है।एस डी एम ने तहसीलदार को लेखपालों की टीम बनाकर नाप के लिए लिखा जिसे कानून गो के पास भेजा गया मगर बीस दिन बाद भी कोई कार्य आगे नहीं बढ़ सका।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

