ज़ैदपुर, बाराबंकी। बुधवार को ब्लाक दिवस का आयोजन एक माह बाद किया गया था। ब्लाक दिवस में ग्राम पंचायत आदमपुर भटपुरा की ग्राम प्रधान सुनीता ने शिकायत की है। ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम रोजगार सेवक लक्ष्मी अपनी मनमानी से सरकारी काम करती है। और ग्राम प्रधान की कोई बात सुनती नही हैं। जिससे ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना से विकास कार्य ठप हो गए हैं। बीडीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने शिकायत मिलने पर जांच करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर एडीओ पंचायत राजेन्द्र प्रसाद यादव, सचिव जैसराम, नीरज कुमार, नवीन कुमार, ब्रजेश कुमार, महेंद्र प्रकाश, आकाश पटेल, प्रदीप कुमार, सगीरा नूरी, एडीओ पंचायत महिला मीना श्रीवास्तव सहित स्टॉप मौजूद था। चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065
Related Posts

