बैटरी विस्फोट में घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। बीते गुरुवार की सुबह लखनऊ के बीबीडी इलाके में घर के अंदर चार्जिंग पर लगी ई-रिक्शा के दो बैटरी में विस्फोट होने से घायल हुए पांच लोगों में तीन की मौत हो गई थी। मंगलवार की रात्रि को घायल बेटे ने भी दम तोड़ दिया है वहीं मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में हैं। परिजन में कोहराम मच हुआ है। बताते चलें कि मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गोसाइनपुरवा ढखवा गांव निवासी अंकित गोस्वामी एवं अंशू गोस्वामी दोनों सगे भाई चार सालों से लखनऊ स्थित दयाराम का पुरवा गांव में रह करके मजदूरी से परिवार का जीवनयापन करते थे। किराए के घर में अंकित अपनी पत्नी रोली एवं दो बेटे कुंज व शिवा के संग रहते थे।वहीं ई-रिक्शा चलाकरके परिवार का पालन पोषण करते थे। जबकि अंशू पत्नी रेखा और बेटा योगराज के संग शादी में गया था। वहीं अपनी दो बेटी प्रिया एवं रिया को अंकित के घर छोड़ करके चला गया था।पांच दिन पहले बृहस्पतिवार की भोर कमरे में चार्जिंग में लगी दो बैटरियां के फटने में हुए विस्फोट में रोली एवं कुंज (मां-बेटे) एवं भतीजी रिया ने उस दिन दम तोड़ दिए थे। उधर गम्भीर रूप से घायल प्रिया एवं लगभग सात माह के शिवा का उपचार लखनऊ पर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिविल अस्पताल में चल रहा था। जहां मंगलवार की रात में शिवा ने दम तोड़ दिया। पीएम उपरांत गांव में पहुंचे शिवा के शव को देख परिजनों के अंशू थाम नहीं रहें थे। कोहराम को देखकर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था।  सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!