बिसौली। नगरवासियों को बिजली जी का जंजाल बन गई है। लगातार बढ़ते तापमान में बिजली की आंखमिचौनी ने लोगों का पारा चढ़ा दिया है। दिन हो या रात कई कई घंटों को बिजली गायब हो जाना आम बात हो गई है। वहीं अधिकारियों का नगर में नाईट स्टे न करने से भी विद्युतापूर्ति पर बुरा असर पड़ रहा है। तमाम शिकायत आने के बाद गुरुवार को अधिशासी अभियंता रामलाल ने अधीनस्थों की बैठक बुलाकर पेंच कसे। एक्सईएन ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बेवजह शटडाउन लेने पर भी सख्त हिदायत दी। अधिशासी अभियंता ने अधिकारियों को नगर की आपूर्ति पर खास निगाह रखने के दिशा निर्देश दिए। बैठक में एसडीओ रामगोपाल सिंह राठौर, जेई मोहम्मद मियां कुरैशी आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

