पूर्व रंजिश के चलते बिसौली बस स्टैंड पर हमलावरों ने मारपीट कर किया घायल
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। बिसौली बस स्टैंड पर पूर्व रंजिश के चलते एक व्यक्ति को नगर के ही दो भाइयों सहित चार लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा जान से मार देने की धमकी देकर हमलावर भाग गए मामले की थाना कोतवाली में चार लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है I
नगर के मोहल्ला चौधरी निवासी मसर्रत हुसैन पुत्र फिरासत हुसैन थाना कोतवाली को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मैं मतगणना दिवस को बिसौली बस स्टैंड से घर का सामान खरीद शुरू कर घर वापस बाइक से लौट रहा था कि तभी रुस्तम टोला निवासी गोसा पुत्र फिरासत फिरासत राशिद पुत्र गण नफासत ठग्गू पुत्र सफेअली ने पूर्व रंजिश के चलते गाली गलौज तथा मारपीट की चीख चिल्लाने पर पहुंचे लोगों को देखकर हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए मसर्रत हुसैन ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध धारा 323 504 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जान माल एवं सुरक्षा की मांग की है l पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

