जुआ खेलते पांच गिरफ्तार ₹1040 की नकदी ब ताश की गड्डी बरामद

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना कोतवाली पुलिस ने ग्राम नगला बरन तिराहे से जामिनी जाने वाले मार्ग पर आरआरसी सेंटर के पीछे दिन दोपहर जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को थाना कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया उनके पास से ₹1040 की नकदी ताश के पत्तों की गड्डी बरामद करते हुए उपरोक्त सभी जुआरियों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया I जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह को जानकारी मिली की ग्राम जामिनी जाने वाले मार्ग पर आर आर सी सेंटर के पीछे जुआ का फड़ चलने की जानकारी मिली थी जिस पर उन्होंने उप निरीक्षक विकास पूनिया आरक्षी सनी धामा आदित्य सिंह रविंद्र कुमार कुलदीप को मौके पर भेजा पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए जुआ खेल रहे रक्षपाल पुत्र केदार निवासी नगला बरन ताराचंद पुत्र रामस्वरूप टीटू पुत्र नेत्रपाल सोबरन पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम मोहन नगला पान वीर पुत्र शोभाराम निवासी ग्राम जामिनी को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से ₹1040 की नकदी ब ताश की गड्डी बरामद कर उपरोक्त सभी जुआरियों के विरुद्ध 13g की धाराओं में अपराध पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी जुआरियों को जमानत पर रिहा कर दिया I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!