जैदपुर पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से पिस्टल /जिन्दा कारतूस बरामद।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

 बाराबंकी थाना जैदपुर पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद पिस्टल व 02 जिन्दा कारतूस बरामद।
प्रभारी निरीक्षक जैदपुर श्री अमरेश सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार आजाद मय पुलिस फोर्स द्वारा आज दिनांक 09.03.2020 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त सार्थक जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल निवासी मोहल्ला हजाराबाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 09.03.2020 को समय करीब 11.40 बजे बाईपास तिराहे कस्बा व थाना जैदपुर से गिरफ्तार कर कब्जे से एक अदद पिस्टल 0.32 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस 7.65 बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 58/2020 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया।अभियुक्त-सार्थक जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल निवासी मोहल्ला हजाराबाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।

पुलिस टीम-
1. उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार आजाद थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
2. का0 प्रदीप कुमार थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।

Don`t copy text!