बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के शिवनाम गाव निवासी हरिओम की नवविवाहिता पत्नी ज्योति (23) का शव कमरे की छत में लगे पंखे के हुक से लटका मिला। मृतका का पति हरिओम गाव गाव घूमकर बर्फ बेचता था। बुधवार को जब बर्फ लेकर वह अपने घर पंहुचा और आवाज लगाई तो देखा देखा कि दरवाजे की अंदर से सिटकनी लगी थी। काफी समय तक आवाज लगाने के बाद सिटकनी तोड़कर जब अंदर कमरे में जाकर देखा तो फांसी के फंदे से लटके हुए अपनी पत्नी के शव को देखकर उसके होश उड़ गए। रोने धोने की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मामले की सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में मृतका का शव फांसी के फंदे से उतारा गया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता शिवकुमार पुत्र श्रीकृष्ण निवासी रबडहिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में ससुराल पक्ष के सनेही पुत्र पलटू, ओमकार, हरिओम पुत्र रामसनेही द्वारा गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुयी है। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
Related Posts

