मुख्तार अंसारी के साथी की डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह के सदस्य मुहम्मद सुहैब मुजाहिद का मऊ जिला स्थित मकान व जमीन बुधवार को कुर्क कर दिया गया। बाराबंकी से गई पुलिस व प्रशासन की संयुुत टीम ने यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की। अभी एक दिन पहले ही मुख्तार की पेशी भी हुई है। पुलिस गिरोह के सदस्यों की 50 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार अंसारी बाराबंकी के एआरटीओ कार्यालय में फर्जी कागजों से पंजीकृत एंबुलेंस का प्रयोग करता था। इसे लेकर दो अप्रैल केे मुख्तार अंसारी गिरोह की सक्रिय सदस्य डॉ. अल्का राय पर केस दर्ज किया गया था। इसमें मुख्तार का नाम विवेचना के दौरा आया था। इसी को लेकर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया था। इसमें मुख्तार अंसारी के साथ प्रयागराज के सिहाबाद सदियापुर थाना करैली निवासी मुहम्मद सुहैब मुजाहिद भी नामजद था। सुहैब मूल रुप से मऊ जिले का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के कस्बा खास मलिक टोला जमालपुर में बने मकान, अन्य निर्माण व जमीन को चिंहित किया था। बुधवार को संयुक्त टीम ने मऊ पहुंचकर यह कार्रवाई कर दी। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जमीन की कीमत करीब 70 लाख व उस पर बने मकान की कीमत 80 लाख रुपये है, जिसकी कुर्की की गई है। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

