पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा दिए गए-आवश्यक दिशा-निर्देश …
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए-
आज दिनांक 19.05.2023 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु परेड ड्रिल करायी गई। यू0पी0 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को मानकों के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। फील्ड यूनिट का निरीक्षण कर घटना स्थल पर पहुंचकर विधिवत कार्यवाही करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण व शस्त्रों के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों व इनके प्रयोग के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसके पश्चात पुलिस लाइन्स का भ्रमण कर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन श्री सुमित त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

