2 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी किये गये सोने चांदी के जेवरात, नकद रूपये, 02 अदद मोटर साइकिल 02 अदद तमंचा कारतूस बरामद –

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी थाना बदोसराय पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गये सोने चांदी के जेवरात, नकद रूपये, 02 अदद मोटर साइकिल सहित 02 अदद तमंचा मय कारतूस बरामद – जनपद बाराबंकी में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 18.05.2023 को मैनुअल इंटेलीजेन्स की मदद से थाना बदोसराय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. अदनान पुत्र बब्लू खां निवासी गणेशपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी 2. अमित वर्मा पुत्र सहजराम वर्मा निवासी बरौलिया थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को मुख्य रोड कसरैला डीह, नहर पटरी थाना बदोसराय से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के पास से चोरी किये सोने चांदी के जेवरात, 57000/- रुपये नकद व चोरी की 02 अदद मोटर साइकिल सहित 02 अदद तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना बदोसराय पर मु0अ0सं0 133,135/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 134/2023 धारा 41/411 भादवि, मु0अ0सं0 136/2023 धारा 420/467/468/471/41/411 भादवि पंजीकृत किया गया।


अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर है जो अपने अन्य साथी सैफ (अदनान का भाई) व गांव के सुभाष मिश्रा के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर मौका पाकर चोरी करने का काम करते है। अभियुक्त अमित शादियों में डी.जे. लगाने का काम करता है तथा उसके द्वारा ही डी.जे. लगाने के दौरान घरों को चिन्हित किया जाता है। अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 12.05.2023 की रात्रि को चिन्हित ग्राम चिरैधापुरवा में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसमें काफी मात्रा में सोने-चाँदी के जेवर व नकदी मिले थे, जिसके सम्बन्ध में थाना बदोसराय पर मु0अ0सं0 130/2023 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत है। अभियुक्तगण ने करीब एक महीना पूर्व ग्राम अम्बौर थाना सफदरगंज के कई दुकानों व घरों में चोरी की थी जिसके सम्बन्ध में थाना सफदरगंज में मु0अ0सं0 152/23 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत है, से सम्बन्धित 12000/-रुपये बरामद किये गये। अभियुक्तगण द्वारा पल्सर मोटर साइकिल को थाना चिनहट जनपद लखनऊ क्षेत्र से व बुलेट को काफी समय पहले जनपद अयोध्या से चोरी कर नम्बर प्लेट को बदलकर प्रयोग में ला रहे थे। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है।

आपराधिक इतिहास-

अदनान पुत्र बब्लू खां निवासी गणेशपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी-
1.मु0अ0सं0 300/2020 धारा 380 भा0द0वि0 थाना सतरिख जनपद बाराबंकी
2.मु0अ0सं0 322/2020 धारा 457/380 भा0द0वि0 थाना सतरिख जनपद बाराबंकी
3.मुअ0सं0 480/2020 धारा457/380 भा0द0वि0 थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी
4.मुअ0सं0 482/2020 धारा 457/380 भा0द0वि0 थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी
5.मु0अ0सं0 194/2021 धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
6.मु0अ0सं0 293/2021 धारा3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
7. मु0अ0सं0 266/2022 धारा457/380 भा0द0वि0 थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी
8. मु0अ0सं0 531/2022 धारा323/504/506 भा0द0वि0 थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
9. मु0अ0सं0 65/2021 धारा41/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
10. मु0अ0सं0 73/2021 धारा379 भा0द0वि0 थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी
11. मु0अ0सं0 1123/2020 धारा457/380 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
12. मु0अ0सं00881/2020 धारा457/380 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी

अमित वर्मा पुत्र सहजराम वर्मा निवासी बरौलिया थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी-
1. मु0अ0सं0 135/2021 धारा379 भा0द0वि0 थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं087/2021 धारा452/323/504/506/427 भा0द0वि0 थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी
3. मु0अ0सं0 268/2023 धारा457/380 भा0द0वि0 थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
4. मु0अ0सं0 309/2023 धारा457/380 भा0द0वि0 थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
5. मु0अ0सं0310/2023 धारा3/25 आर्म्स एक्ट थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी

 

Don`t copy text!