पंचायतीराज के उपनिदेशक ने किया खेवली ग्राम पंचायत का निरीक्षण
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
देवा, बाराबंकी। विकासखंड देवा के ग्राम पंचायत खेवली में पंचायत सचिव के द्वारा कराए गए कार्यों का निरीक्षण करने उपनिदेशक अयोध्या मंडल पहुंचे। ज्ञात हो कि शुक्रवार को पंचायतीराज के उपनिदेशक अयोध्या मंडल आर.एस चौधरी ने देवा ब्लॉक के खेवली ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर जाना हाल। उन्होंने गांव में भूमिगत नाली, व ढक्कन से ढकी नाली, कूड़ा निस्तारण केंद्र, कूड़ा उठाने वाले गाड़ी,कचरा पात्र के साथ प्राथमिक विद्यालय तथा पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने गांव के विकास पर भी नजर डालते हुए पत्रों को आवंटित किए गए आवास की भी जानकारी ली। और उन्होंने ग्राम पंचायत के रास्तों में लगी इंटरलॉकिंग पर भी नजर डाली, पंचायत भवन में बैठकर ग्राम वासियों के साथ ग्राम प्रधान व ब्लॉक के कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की इसके उपरांत उन्होंने ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की सराहना करते हुए एडीओ पंचायत मोहम्मद सलीम और ग्राम पंचायत सचिव दिनेश कुशवाहा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इसी प्रकार समस्त सचिवों को ध्यान देना चाहिए और अपने अपने ग्राम पंचायतों में कार्य करना चाहिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी गिरवर प्रसाद वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि, एडीओ कोऑपरेटिव चंद्रेश त्रिपाठी के साथ ग्राम वासी उपस्थित रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

