कार व बाइक की भिड़ंत, एक की मौत दो घायल

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

मसौली, बाराबंकी। यातायात पुलिस नियम समय -समय पर लोगों को कानून का पाठ पढ़ाती रहती है लेकिन बाइक सवार लोग ट्रिपलिंग करने को मजबूर है। जिस कारण उनकी जान भी हमेशा जोखिम में रहती है। शुक्रवार को बाराबंकी-बहराईच हाइवे पर एक पेट्रोल पम्प के निकट कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक पर सवार तीन लोगों में महिला की मौत व अन्य दो लोग घायल हो गए। जिनको सीएचसी बड़ागांव में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मसौली पुलिस के अनुसार जनपद गोण्डा के थाना परसपुर ग्राम पसका निवासी झमुना पत्नी त्रिवेणी (45), शंकर पुत्र त्रिवेणी (22), संजय पुत्र नन्कू (25) एक बाइक से गोण्डा से लखनऊ शादी कार्ड देने जा रहे थे। शुक्रवार को दोपहर बाद बहराईच-रामनगर हाईवे पर एक पेट्रोल पम्प के निकट पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें झमुना की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक पर सवार शंकर और संजय दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मसौली पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी बड़ागांव पहुचीं जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!