अपर प्रमुख वन संरक्षक ने भगहर झील का किया निरीक्षण

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

सूरतगंज, बाराबंकी। ब्लॉक क्षेत्र के भगहर झील का शुक्रवार को वन व जैव विविधता विभाग के उच्चाधिकारियों ने पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने साफ सफाई व्यवस्था के मद्देनजर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। झील पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा महादेवा इको पर्यटक स्थल पर मौजूद पौधशाला में लगे टॉवर को देखते हुए अफसरों ने बेंच, टेबल और आगंतुकों के बैठने हेतु बनाई गई गोल झोपड़ी अच्छी बनी होने के कारण देखते हुए खुशी जाहिर की। वहीं पौधशाला में उगाई गई नर्सरी को अधिकारियों ने देखते हुए बताया जुलाई माह तक लोगों को नर्सरी से पेड़ उचित मूल्य पर मिल सकेंगे। भगहर झील परिसर में बने खेल मैदान की घास फूस और पेड़ की टहनियों को काटकर साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वन मंत्री का कार्यक्रम 22 जून को जैव विविधता दिवस के अवसर सुनिश्चित है। जिसे देखते हुए विभागीय उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान झील से जलकुम्भी हटाए जाने के भी निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान अपर प्रमुख वन संरक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव, राज्य जैव विविधता सचिव बी.प्रभाकर, डॉ अनिरुद्ध पांडे, जिला वन अधिकारी रुस्तम परवेज सहित वन विभाग व जैव विविधता विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

Don`t copy text!