मन और विवेक को काबू में रख कर वाहन चलाना चाहिए: गोस्वामी मिशन कर्मयोगी के अर्न्तगत लोक संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप शुक्रवार को परिवहन विभाग, अयोध्या सम्भाग जनपद बाराबंकी द्वारा मेयो मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में मिशन कर्मयोगी के अन्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं में मानवीय, आर्थिक एवं सामाजिक क्षति की रोकथाम हेतु लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता आचार्य आर.के. गोस्वामी, आचार्य कपिल चतुर्वेदी तथा संत पुष्कर साहब उपस्थित थे। अयोध्या के सम्भागीय परिवहन अधिकारी ऋतु सिंह ने बताया कि यह भारत सरकार कि एक महत्वाकांक्षी योजना है, उत्तर प्रदेश में मिशन कर्मयोगी के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव परिवहन एल. वेन्कटेश्वर लू हैं, जिसमें भारतीय सिविल सेवकों कर्मचारियों में कौशल विकास कर उन्हें रचनात्मक, कल्पनाशील, प्रगतिशील, सक्षम, प्रोफेशनल और तकनीकी योग्यता से परिपूर्ण बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वह देश के निर्माण में अपना योगदान पूरी क्षमता से कर सकें। मुख्य वक्ता आचार्य आर०के० गोस्वामी ने यूएनडीपी, भारतीय संविधान, गीता आदि का संदर्भ देते हुए कर्मयोगी बनने हेतु चार मूल मंत्र यथा-गीता ज्ञान, सड़क सुरक्षा मानव रक्षा, विश्व रक्षा देते हुए उत्तर प्रदेश में दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि मन और विवेक को काबू में रख कर वाहन चलाना चाहिए तथा क्रोध व नींद की दशा में वाहन का संचालन नहीं किया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम में निर्मल प्रसाद उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), लखनऊ, ऋतु सिंह सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) अयोध्या, डॉ० अवधेश कुमार यादव मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक अशुतोष मिश्रा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी लखनऊ संदीप पंकज, सीओ सिटी डॉ० बीनू सिंह, सीओ सदर सुमित त्रिपाठी, श्वेता वर्मा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अंकित शुक्ला, बेसिक शिक्षाधिकारी संतोष देव पांडे, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा डॉ० मधुरिका सिंह, चेयर पर्सन मेयो इन्स्ट्यूिटट ऑफ मेडिकल साईसेन्स, डॉ० राहुल सिंह, डायरेक्टर, डॉ० डी०एस० नेगी, मेडिकल डायरेक्टर डॉ० एन०के० महेन्द्र डीन, उमाशंकर मिश्रा यात्री मालकर अधिकारी, आभा, श्वेता वर्मा, ,संजय मौर्या, थानाध्यक्ष कोतवाली, नन्द कुमार यादव, ट्रैफिक इंस्पेक्टर आदि लोग मौजूद रहे।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!