निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टी भी मिलनी चाहिए: अविनाष कुमार सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देष

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने तहसील सिरौलीगौसपुर पारिजात सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए। तहसीलदार सिरौलीगौसपुर ने कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टी भी मिलनी चाहिए। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान दिव्यांग फरियादी की शिकायत पर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश मेडिकल टीम को दिये, मेडिकल टीम द्वारा तत्काल दिव्यांग फरियादी का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया, जिसके उपरान्त जिलाधिकारी स्वयं दिव्यांग फरियादी को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 118 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें मौके पर 11 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। राजस्व विभाग से संबंधित 52 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से संबंधित 15 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से संबंधित 18 प्रार्थना पत्र, पूर्ति निरीक्षक विभाग से संबंधित 11 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से संबंधित 5 प्रार्थना पत्र, कृषि विभाग से संबंधित 5 प्रार्थना पत्र, सिंचाई विभाग से संबंधित 5 प्रार्थना पत्र, अन्य विभाग से संबंधित 7 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, प्रभागीय वन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार सिरौलीगौसपुर, जिला सूचना अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आये 45 प्रार्थना पत्र, महज दो निस्तारित

रामसनेहीघाट बाराबंकी। उपजिलाधिकारी को अध्यक्षता में आयोजित तहसील समाधान दिवस में विभिन्न समस्याओं से संबंधित 45 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत हुए जिसमे से 2 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। एसडीएम राम आसरे वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील समाधान दिवस में राजस्व विभाग से 25, पुलिस विभाग से 10, विकास विभाग से 5, विद्युत विभाग से 3 अन्य में 2 मामले प्रस्तुत हुए जिसमें से 2 मामलों का निस्तारण कर दिया गया शेष मामलों को समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के लिए दे दिया गया है।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!