बाराबंकी करेगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का स्वागत 23 मई को केडी सिंह बाबू स्टेडियम रवाना होगी मशाल

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी मशाल का जनपद में 23 मई को आगमन होगा। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने दी। शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में सीडीओ एकता सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। जोकि दिनाक 25 मई से 03 जून तक उत्तर प्रदेश के 04 जनपदों कमशः वाराणसी. गोरखपुर, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर तथा नई दिल्ली में 21 खेलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। आगामी 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उप्र में आयोजित खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 का शुभारम्भ करेंगे। वाराणसी में योगासन एवं कुश्ती, गोरखपुर में रोइंग, लखनऊ में तीरंदाजी जूडो, मलखम्म, बॉलीबॉल, फेसिंग, बैडमिन्टन, टेबुल टेनिस, रगबी, एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबाल ( पुरुष/महिला), टेनिस द गौतमबुद्धनगर में तैराकी कबड्डी , बाकिं्सग, बास्केटबाल एवं वेटलिफिं्टग तथा दिल्ली में शूटिंग आयोजित की जाएगी। खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में मशाल रैली आयोजित की जा रही है। जिसके क्रम में जनपद बाराबंकी में 22 मई की रात्रि में प्रचार वाहन एवं वॉलेन्टियर्स पधार रहे है जिनका जनपद बाराबंकी की सीमा पर स्वागत कर उन्हें जनपद बाराबंकी में रात्रि में ठहराया जाएगा। अगले दिन 23 मई को प्रातः 6ः30 बजे से के०डी० सिंह बाबू स्टेडियम, बाराबंकी में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जूडो खेल के प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें के०डी० सिंह बाबू स्टेडियम, बाराबंकी के लगभग 300 खिलाड़ी तथा विभिन्न स्कूलों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवक मंगल दल व नेहरू युवा केन्द्र के 300 खिलाड़ी भाग लेगें। मशाल रैली को सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी आदर्श सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह द्वारा रैली को हरी झण्डी दिखाने के उपरान्त केडी सिंह बाबू स्टेडियम के प्रांगण से प्रारम्भ होकर सतरिख नाका चौराहे पहुँचकर वहां से धनोखर चौराहा स्टेडियम के सामने से होकर पटेल चौराहा होते हुए जिलाधिकारी आवास तक जाएगी। जहां पर जिलाधिकारी द्वारा रैली को हरी झण्डी दिखाकर जनपद उन्नाव हेतु रवाना किया जाएगा।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!