जिला न्यायाधीष ने साइकिल रैली को किया रवाना
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मंशानुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला न्यायाधीष रवीन्द्र नाथ दूबे के द्वारा न्याय चला निर्धन से मिलने की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से जनपद न्यायालय से अवध लॉ कालेज के विधि छात्रों की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नाजनीन बानो सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि इन साइकिल सवारों के द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर जाकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में लोगो को पम्पलेट्स वितरित कर जागरूक किया गया। आमजनमानस को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के माध्यम से किस प्रकार से अपने मुकदमों का निस्तारण सुलभता से किया जा सकता है। इसके बारे में लोगो को जागरूक किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंक के ऋण वसूली वादों को, न्यायालय पर लंबित सुलह योग्य मामलों आदि को चिन्हित कर उनका निस्तारण सुलह समझौता के माध्यम से कराया जाता है जिससे समय व धन की बचत होती है। इस अवसर आनंद कुमार, अनिल कुमार शुक्ल, नोडल अधिकारी समेत समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

