विलक्षण प्रतिभा के धनी थे स्व. राजीव गांधी: पुनिया बलिदान दिवस पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री, दी गई श्रद्धांजलि

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। भारतीय लोकतंत्र को सत्ता के दलालों से मुक्त कराने, भ्रष्ट नौकरशाही को आडें हाथों लेने वालो देश के पहले नौजवान प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी थे, वह विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे उन्होंने पूरे विश्व को एहसास करा दिया कि भारत एक महान शक्ति हैं जिसे दुनिया की कोई ताकत अनदेखी नही कर सकती हैं अपने अल्पसमय के राजनैतिक कार्यकाल में अपनी अद्भुत कार्यशैली के चलते उन्होंने असम, मिजोरम में शान्ति का रास्ता निकाला, ंपजाब समझौता किया और श्रीलंका में शान्ति सेना भेजी। आपने ही 18 वर्ष के नौजवान को मतदान का अधिकार पंचायती राज तथा संचार क्रान्ति देकर देश को प्रगति के रास्ते पर चलाकर एक नयी पहचान दी, आज उनके बलिदान दिवस के अवसर पर हम कांग्रेस परिवार के साथ उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं और उनको दिल की गहराईयों से याद करते हैं। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्यजोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय एवं पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया के ओबरी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात् व्यक्त किये। इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, कमल भल्ला, रामहरख रावत, सिकन्दर अब्बास रिजवी, रामकुमार लोढ़ी, अजीत वर्मा, श्रीमती अन्नपूर्णा तिवारी, शना शेख, रंजू कुमारी, संजीव मिश्रा, विशाल वर्मा, विजयपाल गौतम, संतशरण वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, नन्दकिशोर, मुरलीधर वर्मा, महेन्द्रपाल वर्मा, सुमेश कुमार, श्रीकान्त मिश्रा, पुत्तूलाल वर्मा, शिव कुमार वर्मा, इन्द्रराज वर्मा, फरीद अहमद, गणेश वर्मा सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजनप थे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!