चोरों ने लाखों के जेवरात व नगदी उड़ाए

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बड्डूपुर, बाराबंकी। छत के रास्ते मकान में पहुंचे चोरों ने नकदी सहित लाखों के कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर कमरे में बिखरे पड़े सामान को देख कर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने स्थानीय थाने में चोरी की तहरीर दी है। घुंघटेर थाना क्षेत्र के बरुआ निवासी विद्वान पुत्र गजोधर के मकान में शनिवार रात चोर छत के रास्ते दाखिल हो गए। कमरे में पहुंचे चोरों ने बक्से व अलमारी का ताला तोड़ कर करीब 60 हजार की नकदी सहित लाखों के कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। परिवार सहित छत पर सो रहे विद्वान को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।सुबह होने पर कमरे में बिखरा पड़ा सामान देख परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने सुबह थाने पर चोरी की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!