शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कई मकान जलकर हुए खाक

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामनगर, बाराबंकी। तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड सूरतगंज की ग्राम पंचायत लोधौरा के गजपतीपुर गांव में शनिवार की रात में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई।जिसमें छः घर जलकर खाक हो गए।प्राप्त विवरण के अनुसार तीरथ के घर से शॉर्ट सर्किट से आग लगी जिससे एक ही परिवार के सहजराम शिवकुमार रामकुमार पुत्रगण सुकई प्रसाद महादेव पुत्र गरिबे लल्लन के घर का पूरा सामान तथा घर में रखी कई बोरी गेहूं लकड़ी की गुमटी व नगदी सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया।गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी थी। सूचना पाकर तहसीलदार रामनगर ने सुबह मौका मुआयना किया तथा संबंधित लेखपाल तथा ग्राम प्रधान से पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने के लिए दिशा निर्देश दिये ।आग लगने की खबर पाकर क्षेत्रीय विधायक पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवाई जिला पंचायत सदस्य लल्लन वर्मा ने भी पहुंचकर पीड़ितों का कुशल क्षेम जाना तथा संबंधित अधिकारियों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए निर्देश दिए। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा नेता अमित अवस्थी ने भी पहुंच कर पीड़ितों का हालचाल जाना।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!