नवविवाहिता के मायके पहुंचे एक फोन से समधी ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर ससुराल में रचा महाभारत- आधा दर्जन लोग जख्मी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। पत्नी द्धारा मायके में किया गया एक फ़ोन से ससुरलियों ने समधी समधिन व दामाद को घर में दौड़ा दौड़कर पीटा। घर में मचे महाभारत को सैकड़ों तमशाबिनों ने देखा सूचना पर पहुँची पुलिस को देखकर कुछ हमलावर भागने में सफल हो गए और कुछ को पुलिसकर्मीयों ने पकड़कर थाना पुलिस को सौंप दिया। हमले में आधा दर्जन से ज़्यादा लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए समाचार लिखे जाने तक अपराध पंजीकृत नही हुया था।  बता दें उपरोक्त वारदात थाना कोतवाली के ग्राम नसीरपुर टप्पा मलसई की है। जहां एक नवविवाहिता ने बीती शाम मोबाइल से फ़ोन करके ससुरालियों पर उत्पीड़न करने की जानकारी दी जिस पर मायके पक्ष के लोग बाइक पर सवार होकर लाठी-डंडे असलाह के साथ पहुँचे दर्जन भर हमलावरों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमले से परिवार में अफ़रा-तफ़री का माहौल पैदा हो गया लोग इधर-उधर भागने लगे।  मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। जिस पर पुलिस ने मौक़े पर पहुँचकर कई लोगों को हिरासत में ले लिया तथा कई हमलावर बाइकों पर बैठकर फ़रार हो गए। पुलिस ने हमले में घायल समधी समधिन दामाद सहित आधा दर्जन लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।

जानकारी के मुताबिक़ ग्राम नसीरपुर टप्पा मलसई निवासी रमेश पुत्र धनपत के पुत्र सोनूकी शादी क़रीब 8-9 माह पूर्व थाना बिल्सी के ग्राम मिश्रीपुर मुकईया निवासी कैलाश की पुत्री शीतल के साथ हुई थी। सोनू के तीन माह के नवजात शिशु के मुँह में छाले हो जाने के कारण दवाई लेने के लिए नवदंपत्ति बाइक द्धारा बिल्सी गए।  दवाई लेने के उपरांत पत्नी शीतल ने ग्राम खितौरा में रह रहे बहनोई के घर जाने की इच्छा प्रकट की। जिस पर पत्नी पति को लेकर ग्राम खितौरा बहनोई के यहाँ पहुँच गयी। शाम ढलते ही पति सोनू ने पत्नी शीतल से घर चलने को कहा जिस पर दोनो में बहस होने लगी सोनू सोमवार की शाम को पत्नी को उसके बहनोई के घर से अपने घर आ गया। आरोप है। घर आकर पत्नी शीतल ने अपने मोबाइल से मायके वालों को जानकारी दी की सोनू उसे खितौरा सड़क पर मारपीट कर छोड़कर आया है। यह खबर जैसे ही शीतल के परिजनों में आग की तरह फैल गयी सोनम के मायके से तीन चार मोटर साइकिलों पर सवार होकर शीतल के ससुराल पहुँच गए। तथा घर में घुसकर ससुरालियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। जिसमें रमेश पुत्रधनपत समधी समधिन सूरजमुखी दामाद सोनू रंजित जगतसिंह प्रशांत वेवाहित पुत्री नीरज अविवाहित पुत्री भावना ममता घायल हो गए। जिसमें रमेश सूरजमुखी की हालत गम्भीर बनी हुई है। आरोप है। सोनू की पत्नी शीतल ने भी मारपीट में मायके पक्ष के लोगों का साथ दिया गम्भीर रूप से घायल समधी समधिन को उपचार वास्ते सीएचसी सहसवान लाया गया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नही की गयी थी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!