बश्शार असद का बड़ा एलान! … सीरिया में अमरीकी सैनिकों के खिलाफ जल्द ही शुरु करेंगे सैन्य कार्यवाही!
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
सीरिया के राष्ट्रपति ने इस बात का उल्लेख करते हुए तुर्की ने अमरीका के कहने पर इदलिब की आज़ादी को रोकने की पूरी कोशिश की है , कहा कि इदलिब के बाद सीरियाई सेना, पूरब में अमरीकी अतिग्रहणकारियों के खिलाफ कार्यवाही शुरु करेगी।
सीरया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने रूस के चैनल-24 से एक वार्ता में कहा कि सीरिया और तुर्की की जनता के मध्य कोई दुश्मनी नहीं है और अगर तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोगान आतंकवाद का समर्थन करना बंद कर दें तो दोनों देशों के संबंध सामान्य हो जाएंगे।
बश्शार असद ने इदलिब की स्वतंत्रता को मुख्य प्राथमिकता बताया और कहा कि इदलिब की स्वतंत्रता के बाद सेना पूर्वी सीरिया के क्षेत्रों की ओर बढ़ेगी जहां के लोगो में अमरीकी सैनिकों की गैर कानूनी उपस्थिति की वजह से काफी आक्रोश है।
सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि अमरीका और इस देश के समर्थक आतंकवादियों ने सीरिया में तेल के महत्वपूर्ण कुओं पर क़ब्ज़ा कर रखा है।
बश्शार असद ने ईरान और रूस की ओर से अपने देश के साथ किये जाने वाले सहयोग पर कहा कि दमिश्क़, युरोप के साथ वार्ता में अपना समय बर्बाद नहीं करता क्योंकि युरोप, राजनीतिक दृष्टि से पूरी तरह अमरीका का अनुयाई है।

