मेधावियों के सम्मान में निकाली तिरंगा बाइक रैली
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बड्डूपुर, बाराबंकी। सीतापुर जनपद के महमूदाबाद के संस्था सीता इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की यूपी टॉपर प्रियांशी सोनी सहित हाईस्कूल के प्रदेश मेरिट में संयुक्त रूप से आठवां व जनपद में चौथा स्थान पाने वाली इशिता श्रीवास्तव व प्रांशी गुप्ता व प्रदेश मेरिट में संयुक्त रूप से दसवां व जनपद में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली आदिति वर्मा व श्रेया सिंह सहित इंटरमीडिएट की प्रदेश मेरिट मे छठवां व जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंकित यादव, सत्येंद्र पटेल व अंशिका गुप्ता तथा प्रदेश मेरिट में दसवां व जनपद में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले वैभव सिंह के सम्मान में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली का शुभारंभ सीता इंटर कॉलेज से हुआ। हाईस्कूल की प्रदेश मेरिट में प्रथम स्थान लाने वाली प्रियांशी सोनी व अन्य टॉपर्स के साथ सीता ग्रुप आफ एजूकेशन के चेयरमैन रमेश बाजपेई, डिप्टी मैनेजर वागीश दिनकर बाजपेयी, उपप्रधानाचार्य आर,थे, वर्मा, दिलीप बाजपेयी का खिंझना में नागेश्वर यादव, मोहम्मद खालिद, राजमल गुप्ता कस्बा बड्डूपुर में लव-कुश कश्यप ,अमरीश गुप्ता हिमांशु गुप्ता ,संतोष सिंह, आनंद जयसवाल, जयशंकर जयसवाल, कपूर चंद गुप्ता, सौरभ पोरवाल, डफरपुर में डॉ रामकुमार गिरि प्रधानाचार्य डॉ रामकुमार निर्मला गिरि पब्लिक इंटर कॉलेज के भैया बहनों ने भव्य स्वागत किया। रैली शाहपुर, भगौली तीर्थ, कस्बा फतेहपुर में अनिल कुमार वर्मा ब्लॉक प्रमुख फतेहपुर के द्वारा भव्य स्वागत किया। और कस्बे में कई लोगों के द्वारा टापरों का माल्यापर्ण कर सम्मानन किया। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी टापरों का नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार शिक्षक व छात्र-छात्राएं सीता इंटर कॉलेज जिंदाबाद, यूपी टॉपर प्रियांशी सोनी जिंदाबाद के उद्घोष करते हुए चल रहे थे। सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

