दबंगों ने युवक को पीटा

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

देवा, बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र के मित्तई चौकी अंतर्गत खेवली के रहने वाले वसीम कुरैशी व गुफरान ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिया। जिसकी शिकायत गांव के रहने वाले रामसिंह ने उच्च अधिकारियों से की। जिस पर जिला प्रशासन ने अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान को गिराने एक नोटिस चस्पा कर दी। जिससे गुस्साये विपक्षी जनो ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर राम सिंह की पिटाई शुरु कर दी। जब वह डर के मारे घर में घुस गया तो विपक्षी जनो ने घर घुसकर उसकी पिटाई कर दी। चौकी प्रभारी मित्तई एस.पी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो आज्ञात सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरा मामला देवा थाना क्षेत्र के पटना निवासी नागेंद्र सिंह ने देवा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले गुड्डू उर्फ़ उमाकांत व नीरज रास्ते में मवेशी बांधते है और ट्रैकटर खड़ा करते है जब नागेंद्र ने इसका विरोध किया तो इन लोगों ने मिलकर इसकी डंडे व धारदार हथियार से पिटाई कर दी इंस्पेक्टर देवा पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!