बकायेदारों के खिलाफ राजस्व विभाग का डंडा चला
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं
बिसौली। बड़े बकाएदारों के खिलाफ राजस्व विभाग का डंडा चलना शुरू हो गया है। टीम ने वृहस्पतिवार को बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सात लाख के एक बकाएदार को गिरफ्तार कर लिया। नायब तहसीलदार मोहम्मद अजहर के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के गांव धिमरपुरा में जाकर सात लाख से अधिक के बकाएदार बांकेलाल पुत्र गुलफाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बांकेलाल पर भूमि विकास बैंक बिसौली शाखा का सात लाख रुपया बकाया था। टीम में संग्रह अमीन संजीव सक्सेना, शाखा प्रबंधक संजय कुमार, फील्ड ऑफिसर रामगोपाल सिंह, कलीमुद्दीन आदि मौजूद रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

