चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
फतेहपुर, बाराबंकी। थाना मो0पुर खाला क्षेत्र के छेदा चौकीके एक गांव में एक ही रात में 3 घरों से नगदी सहित तीन लाख के सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया। सुबह सोकर उठे जब घर मालिकों ने अपने घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा देखते ही बदहवास हालत गिर पड़े। मालूम हो मो0पुर खाला थाना क्षेत्र में चोरों ने तांडव मचा रखा है। जिसके चलते क्षेत्र की छेदा चौकी के ग्राम रंजीतपुर में अखंड प्रताप सिंह के घर के पीछे वाले दरवाजे को चोरों ने तोड़कर 125000 रूपए नगदी और सोने चांदी के जेवर मिलाकर करीब दो लाख रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया वहीं अखंड प्रताप के घर से चंद कदम की दूरी पर अमरेंद्र सिंह के घर में भी चोरों ने घर के पीछे वाले दरवाजे को तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखें संदूक का ताला तोड़कर करीब 25000 रूपए नगदी और सोने चांदी के सामान पर हाथ साफ कर दिया अमरेंद्र सिंह के वहां से 125000 रूपए का सामान गायब हो गया रंजीतपुर सुनहरा से करीब 2 किलोमीटर दूर ग्राम पारा में बराती लाल 2रू00 रात में खेत की रखवाली करके घर वापस लौटे तो घर के अंदर किसी के होने की आभास हुआ जैसे ही वह घर के अंदर प्रवेश किया चोरों को इसकी जानकारी होते ही नौ दो ग्यारह हो गये और पीछे के दरवाजे से भाग खड़े हुए लेकिन चोरों ने जाते-जाते 20000 रुपया पर हाथ साफ कर दिया। वही विगत दिनों पहले छेदा चौकी के फतेहपुरवा गांव में एक रात में 5 घरों में चोरों ने तांडव मचाया था और 700000 रूपए के सामान पर हाथ साफ किया था क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों से आमजन में भय का माहौल है वहीं पुलिस की शिथिल कार्यशैली से लोग रात में जागकर पहरेदारी करने को मजबूर हैं। मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

