शिक्षा की एक सकारात्मक पहल है: अभिषेक सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ छात्र न्यायालय शपथ समारोह का आयोजन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
फतेहपुर-बाराबंकी। नगर क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित छात्र न्यायालय समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह की गरिमामय उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र के समक्ष के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, कि वह भी 1994 में नवोदय विद्यालय में युवा सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके है। यह शिक्षा की एक सकारात्मक पहल है, जिसमे प्रारंभिक चरण से ही हर एक छात्र को प्रजातांत्रिक मूल्यों आधारित शिक्षा प्राप्त कर समाज और राष्ट्र में योगदान देना चाहिए। छात्र संसद को बिना पक्षपात के हर एक काम को करना चाहिए। न्याय मानवता का मूल विषय है। हम समाज में जो आदर्श प्रस्तुत करते है, वह संसद में बैठे माननीय सीखते है। और नैतिकता किताब का विषय नही है, यहआंतरिकता का विषय है। वही आये अतिथियों का परिचय यशस्वी ओजस्वी प्रवक्ता प्रधानाचार्य सुनील सिंह द्वारा कराया गया। विद्यालय के प्रबंधक लाल बहादुर वर्मा द्वारा मुख्य अतिथि का माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार ने छात्र न्यायाधीश अंक यादव, प्रधानमंत्री आलोक कुमार वर्मा, कन्या भारती की अध्यक्ष रिया वर्मा, सहित अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक लाल बहादुर वर्मा, विद्यालय के सह प्रबधक राजेश कुमार जायसवाल, संस्थापक आचार्य व प्रबंध समिति के सदस्य अहिबरन सिंह, कार्यकारिणी के सदस्य प्यारे लाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य, आचार्य बंधु, आचार्या बहने, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य दिनेश वीर विक्रम सिंह ने किया।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

