जीवात्मा के कल्याण के बारे में जरूर विचार करें: पंकज महराज जन जागरण यात्रा का करमुल्लापुर में हुआ भव्य स्वागत

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली, बाराबंकी। 27 दिवसीय शाकाहार-सदाचार मद्यनिषेध आध्यात्मिक वैचारिक जनजागरण यात्रा का ब्लॉक मसौली के करमुल्लापुर गांव में आतिशबाजी व बैण्ड बाजे के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। गुरुवार को जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा अध्यक्ष पंकज महाराज ने आयोजित सत्संग समारोह में सभी भक्तों को संबोधित करते हुए कहा जब परमात्मा दुनिया को रोशनी देना चाहता है,तो वह किसी संत-फकीर के जरिए अपना भेद प्रकट करता है। सौभाग्य से हम सबको देव दुर्लभ मनुष्य शरीर मिला है। समय रहते अपनी जीवात्मा के कल्याण के बारे में जरूर विचार करें। पंकज महाराज ने कहा कि यह पंच भौतिक शरीर हरि मंदिर है, असली कुदरती काबा है। प्रभु, खुदा का दीदार इस कुदरती काबे में होगा। इसमें प्रभु की अंश जीवात्मा बंद की गई है। मनुष्य की एक ही जाति है, वह है मानव जाति। जातियां कर्मों के आधार पर बनी है, जन्म से नहीं। सत्संग में शब्द यानि नाम का प्रचार किया जाता है। इसमें किसी व्यक्ति विशेष, जाति, बिरादरी या मजहब की कभी कोई निंदा या आलोचना नहीं की जाती है। इस मौक़े पर जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव, राम कुंवर यादव, सत्यदेव वर्मा, संयोजक कृष्ण मुरारी यादव महामन्त्री बाबूराम यादव, बिहार प्रान्तीय अध्यक्ष मृत्युन्जय झा, म.प्र. महासचिव बी.बी. दोहरे, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह, कोषाध्यक्ष उमाशंकर त्रिवेदी सहित हजारों जयगुरुदेव भक्त मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!