सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण आवागमन में परेशानी

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। तत्कालीन उप जिलाधिकारी विजय त्रिवेदी के तबादले के बाद तहसील मुख्यालय से भिटरिया चौराहे तक अतिक्रमण कारियो की बाढ़ सी आ गई है जिससे जहां भिटरिया मुख्य चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रहती है वही लोगों को आने जाने में भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि तहसील रामसनेहीघाट मुख्यालय से लेकर भिटरिया चौराहे तक सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमणकारियों ने अपना मकड़ जाल बिछा रखा है जिससे लोगों को आने जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तत्कालीन उप जिलाधिकारी विजय त्रिवेदी के द्वारा अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करते हुए सड़क के पटरियों को पूरी तरह से अतिक्रमण से मुक्त करा दिया गया था। वहीं तत्कालीन आईएएस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिव्यांशु पटेल के जाने के बाद विजय कुमार त्रिवेदी को रामसनेहीघाट में तैनात किया गया था जिन्होंने पूरी निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए लोगों को जहां न्याय दिलाने का काम करते रहे वही तहसील मुख्यालय से लेकर भिटरिया चौराहे तक अतिक्रमण को मुक्त करते  हुए लोगों को एक सुगम आवागमन प्रदान करने का काम भी किया था। उनके तबादले के बाद तहसील मुख्यालय से लेकर भिटरिया चौराहे तक रोड की दोनों पटरियों तक अतिक्रमणकारियों ने अपनी दुकानें लगा कर अतिक्रमण को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है इतना ही नहीं तहसील मुख्यालय स्थित अतिक्रमणकारियों ने सबसे ज्यादा अतिक्रमण कर तहसील प्रशासन को खुली चुनौती देकर मनमाने तरीके से अपना कार्य कर रहे हैं लेकिन तहसील प्रशासन इन अतिक्रमणकारियों के सामने बौना साबित हो रहा है या यूं कहें की स्थानीय प्रशासन जान कर भी पूरी तरह से अनजान बना हुआ है जिससे जहां लोगों को मुसीबत में हो रही हैं वही तहसील मुख्यालय के सबसे निकटतम भिटरिया चौराहे पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है ऐसे में शायद तहसील प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठा है जिसके चलते कार्यवाही का नतीजा शून्य है।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!