सांसद रोजगार मेला की तैयारी बैठक सम्पन्न

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। जी.आई.सी आडिटोरियम बाराबंकी में सांसद रोजगार भव्य मेला का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारी के सन्दर्भ में गुरूवार को सांसद आवास लखपेडाबाग़ पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे आने वाले अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो और उनका साक्षत्कार सकुशल सम्पन्न हो तथा अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले। सांसद रोजगार भव्य मेले में प्रतिभागियों को अपनी सी.वी व योग्यता सम्बन्धी प्रमाण पत्र तथा आधार की छायाप्रति और यदि कोई अनुभव है तो उसका प्रमाण पत्र सहित मेले में उपस्थित हों। इस अवसर पर रतनेश गौतम, राजेश वर्मा, शिव स्वामी वर्मा, आशुतोष अवस्थी, हंसराज यादव, जे.पी रावत, धनीराम रावत, सुशील रावत, सुग्रीव रावत व दिनेश चन्द्र रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!