एक दिवसीय बड़ागांव नाईट क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन….
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। कस्बा बड़ागांव स्थित जमील उर रहमान किदवाई स्मारक स्टेडियम में बुधवार की रात्रि को एक दिवसीय बड़ागांव नाईट क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन किया गया। टूनामेंट मे दूर दराज से आयी 16 टीमों ने भाग लिया और फाइनल मैच बड़ागांव व शहाबपुर के बीच खेला गया टूनामेंट की ओपनिंग क्षेत्रीय विधायक गौरव रावत ने फीता काटकर किया। मैच का शुभारंभ करते हुए विधायक गौरव रावत ने कहा कि खेलकुद न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि ये एक खिलाड़ी को कई चीजें भी सिखाता हैं जो उसे जीवन में एक बेहतर इंसान बनने में उसकी मदद करते हैं। खेल एक खिलाड़ी को उसके जीवन के वैकल्पिक चरणों पर प्राप्त सफलता और असफलता से साझा करने की कला, सामूहिक रूप से किसी समस्या से सामना, बैकअप लेने और महत्वपूर्ण परिस्थितियों में एक दूसरे की मदद करना शिखता है। यह उनके नेतृत्व और टीम के साथ काम करने के गुणों को भी निखारता है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने विधायक से स्टेडियम के रखरखाव व बाउंड्री लाईट की मांग की जिस पर विधायक ने खिलाड़ियों एव ग्रामीणों का उत्साहवर्धन करते हुए अश्वाशन दिया की यह स्टेडियम विकास पुरष बेनी प्रसाद वर्मा एव पूर्व ग्राम प्रधान नाजनीन किदवाई की पहचान है जिसके जीर्णौधार् के लिए पुरा प्रयास किया जायेगा तथा अपनी निधि से एक हाईमास्ट लाइट लगवाने का आश्वासन दिया। टुनामेंट मे बांसा, बड़ागांव, भयारा, मसौली, टिकरा, शाहबपुर, जैदपुर सहित विभिन्न जगहों की 16 टीमों ने भाग लिया तथा फाइनल मैच बड़ागांव एव शाहबपुर के बीच खेला गया एमपायर तौकीर किदवाई, मेराज, मो0 तारिक़ उर्फ़ फूलू एव दानिश की निर्णायक भूमिका मे शहाबपुर टीम के कप्तान हसनैन ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 4 ओवरो मे 35 रन बनाये जिसका पीछा करते हुए बड़ागांव के कप्तान अली अब्बास की टीम ने अंतिम ओवर मे मैच को जीत लिया। आयोजक सदस्य तौकीर किदवाई ने विजेता टीम को 13 हजार एव उपविजेता टीम को 5 हजार का नकद पुरुस्कार दिया। इस मौक़े पर पूर्व प्रधान मो0 आलम शाह, विधायक प्रतिनिधि रिजवान संजय, बीडीसी सदस्य शाहिद अली, अखिलेश यादव, पिंकू सैनी, कस्सू भाई, हमदान बारी, मतीन अंसारी, फुरकान खान कमेटी अध्यक्ष तालिब खान, अफसार अंसारी, एहतिशाम सलमानी, मो0 हसन अंसारी , जम्मू खान, हाजी रईस, इस्लामुद्दीन अंसारी, जिल्लू खान, रहमान अली, कामिल अंसारी, सलमान खान, इरशाद अंसारी, तौहीद किदवाई,दिलशाद खान सहित भारी संख्या मे दर्शक मौजूद रहे ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

