शाहबाजपुर चौराहे पर सड़क पार कर रहे मासूम बच्चे को बाइक सवार पुलिसकर्मियों ने मारी टक्कर
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर पुलिस चौकी के निकट बाइक पर सवार पुलिसकर्मियों ने सड़क पार कर रहे एक मासूम बालक को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल को तत्काल उपचार वास्ते सीएचसी सहसवान भेजा गया है जहां प्रथम उपचार के बाद बालक की हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया घटना में गंभीर रूप से घायल बालक ही मजदूर पिता की एकमात्र संतान है I हादसे का शिकार हुए नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर पुलिस चौकी के निकट के निवासी मोहम्मद शामिन ने जानकारी देते हुए बताया उसका एकमात्र 4 वर्षीय जैन पुत्र चमन मोहल्ला शाहबाजपुर पड़ोस की दुकान पर बच्चों के साथ खाने का सामान लेने के लिए सड़क पार कर रहा था कि तभी तीव्र गति से चला रहे बाइक पर सवार पुलिस की वर्दी पहने लोगों ने 4 वर्षीय बच्चे जैन को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे जैन की हालत ज्यादा खराब हो गई तत्काल उसे उपचार वास्ते सीएचसी सहसवान ले जाया गया जहां जैन पुत्र चमन की हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने प्रथम उपचार देकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया I घटना से पीड़ित परिवार अस्पताल में दहाड़े मार कर रो रहा है अपराध पंजीकृत कराने के लिए थाने में अभी तहरीर नहीं दी गई है मोहम्मद शामीन ने बताया घटना को अंजाम देने वाली बाइक जिस पर पुलिसकर्मी सवार थे उसका नंबर ले लिया गया है जबकि घटना के बाद पुलिसकर्मी वाहन को दौड़ा ले गए I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

