अनियंत्रित बाइक दुकान से टकराई, दो गम्भीर
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
मोहम्मदपुर खाला, बाराबंकी। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे संचालित किए जा रहे मिठाई के एक दुकान पर जा टकराईं है। देररात हुए हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। दो गंभीर रुप से घायल हुए युवकों का उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। दोनों युवकों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी जयनाथ और राजेश ठाकुर पुरवा गांव निवासी बब्लू के साथ देर रात्रि करीब डेढ़ बजे सीतापुर जिले के मुंड़वा गांव शादी समारोह से वापस घर को बाइक से आ रहें थे। मोहम्मदपुर खाला के पास पहुंची अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे संचालित अजय कुमार के मिठाई शॉप से जा टकराईं। जिससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं चौराहे ड्यूटी तैनात होमगार्ड की मदद से एम्बुलेंस की सहायता से फतेहपुर सीएचसी भेजा गया। जहां से बाइक चला रहे बब्लू एवं जयनाथ को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। दोनों लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं इस हादसे में मिठाई की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई है। मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

