सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या हाईवे पर शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुची एंबुलेंस से उसे सीएससी लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली रामसनेहीघाट इलाके में लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे एनएच 27 पर दिलोना मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, हादसे की सूचना राहगीरों ने तत्काल घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 इमरजेंसी एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंचे एंबुलेंस स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, अस्पताल की सूचना पर सीएससी पहुंची कोतवाली रामसनेहीघाट पुलिस ने मृतक युवक के विषय में पहचान कराने की कोशिश लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

