दो महिलाओं में जमकर मारपीट

मोहर्रम अली उर्फ अनवर संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा (एसएम न्युज24 टाइम्स) 7860405035

सिद्धौर, बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो महिला रिश्तेदारों में जमकर मारपीट दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जेवरात और नगदी लूटने का आरोप लगाकर पुलिस से की कार्यवाही की मांग कोठी थाना क्षेत्र के इनायतपुर निवासी सुनीता देवी पत्नी पूरनचंद शुक्रवार को अपने घर पर बर्तन धो रही थी। तभी मेरे देवर ललित की सास सतरिख थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी संवारा देवी व उनके पति फूलचंद उसके घर पहुंची और बातचीत के दौरान संवारा देवी ने सुनीता देवी के बाल पकड़कर घसीटते हुए पिटाई शुरू कर दी सुनीता ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया है कि उसकी नथ और माला तथा उसके पास मौजूद रू2000 नगद लेकर मौके से फरार हो गई जबकि दूसरे पक्ष कि संवारा देवी ने भी मारपीट के दौरान जेवरात लेने का आरोप लगाकर इसकी शिकायत पुलिस से की है। थाना प्रभारी कोठी अनिल सिंह का कहना है दोनों पक्षों से शिकायत मिली है प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का लगता है पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।   मोहर्रम अली उर्फ अनवर संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा (एसएम न्युज24 टाइम्स) 7860405035

 

Don`t copy text!