दुधारू जानवर के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बड्डूपुर, बाराबंकी। लखनऊ के इंदिरा नगर से चोरी हुई तीन मे एक भैंस को पुलिस ने आमरून फैक्टरी से बरामद किया है। जबकि दो का पता नहीं लग सका है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है। लखनऊ जनपद के थाना इंदिरानगर निवासी राजकपूर यादव के मकान के बाहर से शुक्रवार रात तीन भैंसे चोर खोल कर चोरी कर ले गए। सुबह होने पर भैंस न देख पीड़ित ने आसपास पूछताछ शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। भैंसों को तलाश करते हुए राजकपूर कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित आमरून फैक्टरी पहुंचा। जहां पर उसने 112 नंबर डायल कर अपनी चोरी हुई भैंसों को फैक्टरी में होने की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने पीड़ित को फैक्टरी के अंदर ले गई। जहां पर चोरी हुई एक भैंस को बरामद कर लिया। जब कि दो अन्य नहीं मिल सकी। पीड़ित ने आशंका जताई की चोरी हुई दोनों भैंसे फैक्टरी में वध कर दी गई है। पीआरवी ने चोर को फैक्टरी से लेकर आए एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया चोरी की एक भैंस बरामद हुई। घटना लखनऊ क्षेत्र की है इसलिए आगे की कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!