वार्षिक रिटर्न के बिना लाइसेंस का नहीं होगा नवीनीकरण

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जिले के समस्त विनिर्माण प्रतिष्ठानों के प्रोपराइटर, डायरेक्टर, नामिनी को निर्देशित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक रिटर्न (डी-1 प्रारूप), 31 मई 2023 के पूर्व थ्वेब्वे च्वतजंस के माध्यम से दाखिल करना सुनिश्चित करें। वार्षिक रिटर्न के अन्तर्गत विनिर्माण (राईस मिलर, आटा मिलर, नमकीन, कचरी, बेवरेजेज, मिल्क, पेय जल पैकेजिंग व अन्य) रिलेबलर, रिपैकर, निर्यातक श्रेणी के प्रतिष्ठान आच्छादित होंगे। रिटर्न केवल ऑनलाइन दाखिल किये जा सकेंगे। ऑनलाइन रिटर्न दाखिल किये जाने हेतु वेबसाइट ीजजचेरू//विेबवे.ेिेंप.हवअ.पद है। अलग-अलग प्रतिष्टठानों के लिए अलग-अलग रिटर्न दाखिल किया जायेगा। वार्षिक रिटर्न ई-मेल या व्यक्तिगत रूप से प्रेषित किये जाने पर स्वीकार नहीं किये जायेंगे। वार्षिक रिटर्न विलम्ब (31 मई 2023 के पश्चात) से दाखिल किये जाने के स्थिति में प्रतिदिन रू0 100/- विलम्ब शुल्क ऑनलाइन देय होगा। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अधिकतम विलम्ब शुल्क वार्षिक लाइसेंस शुल्क का 05 गुना देय होगा। वार्षिक रिटर्न दाखिल किये बिना लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हो सकेगा। हेल्प लाइन नम्बर कॉल 1800112100 एवं ई-मेल ीमसचकमेा.विेबवे. ेिेंप.हवअ.पद है।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!