ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा मोदी के हाथों में देश सुरक्षित

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

 बदल चुकी है कांग्रेस, कांग्रेस पार्टी के द्वारा अब जनसेवा संभव नहीं

नई दिल्ली । ग्वालियर राजघराने के महाराजा और कांग्रेस के पूर्व नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आखिरकार बुधवार को बीजेपी जॉइन कर ली है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा अब जनसेवा संभव नहीं थी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ कर कहा कि उनके हाथ में देश का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित है। इस मौके पर सिंधिया ने मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर भी जमकर हमलाकर कहा कि वहां किसान, युवा त्रस्त हैं और भ्रष्टाचार पनप रहा है। सिंधिया ने कहा,मैं सबसे पहले नड्डा , पीएम मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह जी को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने मुझे परिवार में आमंत्रित किया, एक स्थान दिया। मेरे जीवन में दो तारीखें बहुत महत्वपूर्ण रहीं। पहला दिवस है 30 सितंबर 2001 जिस दिन मैंने अपने पूज्य पिताजी को खोया। वहां मेरे लिए जीवन बदलने का दिवस था। दूसरी तारीख 10 मार्च 2020, जो उनकी 75वीं वर्षगांठ थी, जहां जीवन में एक नई परिकल्पना, नया मोड़ का समाना करके मैंने एक निर्णय लिया है। मैंने सदैव माना है कि राजनीति का लक्ष्य जनसवा होना चाहिए।’
सिंधिया ने कहा,कांग्रेस पार्टी में रहकर मैंने 18-19 वर्षों में पूरी श्रद्धा के साथ देश-प्रदेश की सेवा करने की कोशिश की है। लेकिन मन दुखी है कि जो स्थिति आज उत्पन्न हुई है, मैं कह सकता हूं कि जनसेवा के लक्ष्य की पूर्ति उस संगठन से नहीं हो पा रही है। इसके अतिरिक्त वर्तमान में जो स्थिति कांग्रेस पार्टी में है वह कांग्रेस पार्टी आज नहीं रही जो पहले थी। तीन मुख्य बिंदु हैं, एक तो वास्तविकता से इनकार करना और वास्तविकता से इनकार करके जो इबारत लिखी जाती है उसका समावेश ना करना। जड़ता का वातावारण है। नए नेतृत्व को सही मान्यता नहीं मिलती।’
सिंधिया ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधकर कहा,’ मेरे गृह राज्य के लिए मैंने एक सपना पिरोया था जब 2018 में वहां सरकार बनी थी, लेकिन 18 महीनों में वे सपने पूरी तरह बिघर गए। किसानों से कहा गया था कि हम 10 दिन में कर्जा माफ करने वाले हैं, लेकिन 18 महीनों में नहीं हो पाया। बोनस नहीं मिल पाया, ओलावृष्टि की क्षितपूर्ति नहीं हो पाई। किसान तस्त्र हैं तो युवाओं के लिए रोजगार के अवसर नहीं। कहा गया था कि हर महीने युवाओं को अलाउंस दिया जाएगा, उसकी सुध नहीं। जहां रोजगार उत्पन्न नहीं हुए, वहां भ्रष्टाचार पनप रहा है। वहां ट्रांसफर उद्योग चल रहा है।’
सिंधिया ने पीएम मोदी की तारीफ कर कहा,मैं अपना सौभाग्य मानता हूं कि मोदी और नड्डा जी ने मुझे वह मंच उपलब्ध कराया है कि हम जनसेवा के रास्ते पर आगे बढ़ पाएं। देश में ऐसा जनादेश किसी को नहीं मिला है जैसा मोदी जी को मिला है। वह बेहद सक्रिय, क्षमतावान और पूर्णरूप से समर्पित होकर काम करते हैं, उन्होंने देश का नाम बढ़ाया है। उनमें भविष्य की चुनौतियों को परखने और उसके लिए योजना बनाकर काम करने की क्षमता है, उनके हाथ में भारत का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित है। मैं उत्सुक हूं कि नड्डा जी के साथ हमारे पीएम मोदी जी के दिखाए रास्ते पर, अमित शाह जी के दिखाए रास्ते पर करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसेवा और देश के विकास का मुझे मौका मिलेगा इसके लिए कृतज्ञ हूं।’
Don`t copy text!